फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगहबानी को नगर निगम में बनेगा कमांड सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। 180 करोड़ की लागत से बनने वाले कमांड सेंटर के लिए जगह तय हो गई है। इसका निर्माण नगर निगम बिल्डिंग के तीसरे तल पर किया जाएगा। इसके लिए तीसरे तल में स्थित दफ्तर खाली कराया जाएगा। यहां विशाल हॉल बनेगा जहां अत्याधुनिक मशीनें स्थापित होंगी। इसके बाद पूरे शहर का नियंत्रण यहीं से किया जाएगा।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी मिशन के तहत झांसी में इंट्रीगेटेड कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम (ट्रिपल आईसी) बनाया जाना है। इसका निर्माण लार्सन एंड टूब्रो को सौंपा गया है। नगर निगम के तीसरे फ्लोर पर इसे स्थापित किया जाना है। इस अत्याधुनिक कमांड सेंटर के लिए करीब 2500 स्क्वायर फुट स्थान तैयार किया जाना है। यहीं पर हाई स्पीड डेटा प्रोसेसिंग (एचएसडीपी) मशीनें लगाई जाएंगी। इनको पूरे शहर में लगे कैमरों से जोड़ा जाएगा। कमांड सेंटर बनाने के लिए यहां स्थान खाली कराए जाएगा। कमांड सेंटर के जरिए सर्विलांस, सीसीटीवी, जीपीएस सिग्नल प्रणाली, वाहनों के नंबरों की पहचान, बैरियर एवं मैसेज डिसप्ले बोर्ड के संदेश संचालित होंगे। इसके अलावा साफ सफाई, यातायात व्यवस्था, जलापूर्ति, सीवरेज एवं बिजली आपूर्ति, सिग्नल प्रणाली, डिस्प्ले, भीड़ नियंत्रण, वाहनों की चेकिंग जैसे कार्य भी यहां संचालित हो सकेंगे। नगर आयुक्त मनोज कुमार के मुताबिक जल्द ही निर्माण कार्य आरंभ हो जाएगा।
जुड़ेंगे तीन सौ से अधिक कैमरे
कमांड सेंटर से पूरे शहर में लगे तीन सौ से अधिक कैमरों को भी जोड़ा जाएगा। यह अत्याधुनिक कैमरे नब्बे डिग्री तक घूमकर आसपास की बारीक गतिविधियों को भी कैद करेंगे। इन कैमरों को जीवनशाह तिराहा, इलाइट चौराहा, चित्रा चौराहा, रेलवे स्टेशन के आसपास, बस अड्डा, मेडिकल कॉलेज, बीकेडी चौराहा, मिनर्वा चौराहा, इलाहाबाद बैंक चौराहा, किला रोड आदि महत्वपूर्ण इलाकों पर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

ट्रैफिक एवं पार्किंग होगी आसान
कमांड सेंटर से शहर के ट्रैफिक एवं पार्किंग पर भी निगाह रखी जाएगी। यहां पुलिसकर्मियों की भी तैनाती होगी। हाई स्पीड डेटा विश्लेषण मशीनों के जरिए शहर के ट्रैफिक का आकलन किया जाएगा। जिन चौराहों एवं सड़कों पर दबाव अधिक होगा, वहां से ट्रैफिक डायवर्ड करके की सहुलियत होगी। इसी तरह पार्किंग स्थल भी विकसित होंगे। पार्किंग स्थल खाली होने की सूचना भी सार्वजनिक माध्यमों से दी जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें