फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन से लापता छात्र का शव नदी में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिन से लापता छात्र का शव नदी में मिला
विज्ञापन

परिवारवालों ने लगाया हत्या कर शव फेंकने का आरोप
पुलिस की लचर कार्यप्रणाली पर भी जताया गुस्सा
मऊरानीपुर फोटो 1 से 3
अमर उजाला ब्यूरो
मऊरानीपुर (झांसी)। तीन दिन से लापता हाईस्कूल के छात्र का शव बुधवार को सुखनई नदी के पुल के नीचे पानी में मिला। उसका शव मिलते ही घर में कोहराम मच गया। सैकड़ों लोगों की भीड़ भी मौके पर इकट्ठा हो गई। पुलिस ने छात्र का शव उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने कहा कि छात्र के लापता होने के बाद पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। अगर पुलिस ने गंभीरता से खोज की होती तो शायद वह जिंदा होता। परिवारवालों ने छात्र की हत्या कर शव पुल के नीचे फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राहुल मिठास ने भी घटनास्थल का मुआयना किया।
ग्राम टीला नरैनी निवासी हाल निवासी मोहल्ला नई बस्ती अनिल यादव (17) पुत्र अखिलेश यादव सीबीएसई की हाईस्कूल की परीक्षा दे रहा था। उसका परीक्षा केंद्र मध्य प्रदेश के छतरपुर में था। परिवारीजनों के अनुसार दो मार्च को वह नगर में स्थित एक ट्यूशन सेंटर से पढ़कर घर लौटा। इसके बाद किसी काम से शाम को छह बजे के करीब घर से साइकिल लेकर चला गया। देर रात तक वह नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। घरवालों ने रिश्तेदारों और आसपास उसकी खोज की लेकिन कहीं पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी थी लेकिन पुलिस ने गुमशुदगी भी नहीं दर्ज की थी। परिवारीजन लगातार अनहोनी की आशंका जता रहे थे। इसके बाद भी पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। बुधवार की सुबह नदी के गहरे पानी में जब मछली पकड़ने के लिए रायकवार समाज के युवक ने जाल हटाया तो छात्र का शव पानी में उतराता दिखा। इसके बाद उसने आसपास के लोगों को जानकारी दी। वहां पर सैकड़ों को लोगों की भीड़ लग गई। परिवार वाले भी पहुंच गए। उन लोगों ने उसकी पहचान कर ली। इससे छात्र के घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने भी शव को वहां से उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना का लेकर परिवारीजनों ने पुलिस की लचर कार्यप्रणाली पर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर पुलिस तत्परता दिखाती तो छात्र की हत्या न होती। छात्र की एक 15 साल की छोटी बहन है। उसका भी रो रोककर बुरा हाल है। उसकी मां तो बेटे की हत्या से बेसुध हो गई है। छात्र के पिता अखिलेश यादव ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसपी ग्रामीण राहुल मिठास ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के शरीर में कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। उसका विसरा सुरक्षित कर जांच के लिए आगरा लैब भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव को रस्सी से बांधकर खींचने पर जताई नाराजगी
मऊरानीपुर। छात्र का शव नदी में मिलने पर लोगों की भीड़ लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकालने के लिए गले में रस्सी बांध दी। इस पर स्थानीय लोगों और परिवारवालों ने नाराजगी जताई। लोगों का कहना है कि इस तरह से तो हत्या के साक्ष्य भी मिट सकते हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस गोताखोरों की सहायता से नाव के जरिये शव बाहर निकाल सकती थी लेकिन उसने शव निकालने में भी संवेदनहीनता दिखाई। कुछ लोगों ने अपने मोबाइलों से इसका वीडियो बनाकर भी वायरल कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें