फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमिश्नर को कार्यालयों में नहीं मिले कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। शुक्रवार को मंडलायुक्त ने क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी तथा सहायक निबंधक चिट फंड एवं सोसायटी कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों कार्यालयों में सात कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए, जिस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

औचक निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा को क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी कार्यालय में वित्त एवं लेखाधिकारी अनुपस्थित मिले। बताया गया कि उनके पास बेसिक शिक्षा और माध्यमिक शिक्षा का भी अतिरिक्त चार्ज है। इसके अलावा तीन अन्य कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। वहीं, सहायक निबंधक चिट फंड एवं सोसायटी कार्यालय में केवल दो ही कर्मचारी मिले। चार कर्मचारी नदारद थे। इसके अलावा कार्यालय परिसर में गंदगी भी पाई गई, जिस पर मंडलायुक्त ने कड़ी नाराजगी जताई। कमिश्नर ने कार्यशैली में सुधार लाने व अनुपस्थित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें