फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी आइये और सस्ती सब्जी खरीदिए

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। सब्जियों की बिक्री में चल रही जबरदस्त मुनाफाखोरी के खिलाफ अमर उजाला के अभियान का बड़ा असर हुआ है। नवीन सब्जी मंडी परिसर में रियायती दरों पर सब्जियों की बिक्री के लिए मंगलवार से स्टॉल लगवा दिए गए। यहां पर आधी दरों पर आलू, प्याज और टमाटर मिल रहा है। जानकारी होने पर काफी संख्या में लोग सस्ते दामों पर सब्जी खरीदने के लिए मंडी में उमड़े।
विज्ञापन

झांसी में सब्जियों की बिक्री में जबरदस्त मुनाफाखोरी चल रही है। स्थिति ये है कि थोक कीमतों की तुलना में आलू, प्याज दोगुने दामों पर बिक रहा है। लोगों की समस्या को देखते हुए अमर उजाला इस मुनाफाखोरी के खिलाफ लगातार अभियान चला रहा है। अभियान चलने के बाद अब मंडी प्रशासन ने आलू, प्याज और टमाटर की बिक्री के लिए स्टॉल लगाए हैं। टमाटर के दो, आलू और प्याज के चार-चार स्टॉल लगे हैं। यहां पर 30 रुपये किलो आलू, 30 से 35 रुपये किलो प्याज और 25 रुपये किलो टमाटर मिलेगा। रियायती दरों पर सब्जियां खरीदने के लिए मंडी परिसर में लोगों की भीड़ उमड़ी। मंडी प्रशासन का कहना है कि जरूरत के अनुसार स्टॉल की संख्या में इजाफा भी किया जा सकता है।
ये है स्थिति
सब्जी मंडी बाहर
टमाटर 25 50-60
पुराना आलू 30-35 40-45
नया आलू 38-40 60
प्याज 22-35 60
(नोट: दरें प्रति किलो में)
मंडी परिसर में मंगलवार को दस स्टाल लगवाकर आलू, प्याज और टमाटर की बिक्री शुरू कर दी गई है। कोई भी व्यक्ति मंडी आकर 30 रुपये किलो आलू, 30 से 35 रुपये किलो प्याज और 25 रुपये किलो टमाटर खरीद सकता है। जरूरत पड़ी तो स्टॉलों की संख्या में और इजाफा किया जाएगा।
विज्ञापन

- पंकज शर्मा, मंडी सचिव, झांसी।
झांसी। अमर उजाला की मुहिम के बाद सब्जियों के दामों पर नियंत्रण के लिए अब भाजपा विधायक आगे आए हैं। सदर विधायक रवि शर्मा ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर मंडी परिसर और बाहर सब्जियों की बिक्री में दोगुने तक के अंतर पर अंकुश लगाने की बात कही है। जबकि, बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा ने भी जनहित में कार्रवाई करने को कहा है।
विधायक रवि शर्मा ने अपने पत्र में कहा है कि सामान्य तौर पर प्रयोग की जाने वाली सब्जियां आलू, प्याज, टमाटर आदि की बिक्री सब्जी मंडी और फुटकर विक्रेताओं के दामों में दोगुने का अंतर है। फुटकर में सब्जियों को मनमाने दामों पर बेचा जा रहा है। इससे जनसामान्य में रोष्ज्ञ है। आमजन को राहत पहुंचाने के लिए सब्जियों की जमाखोरी पर अंकुश लगाना अति आवश्यक है। इस मामले का संज्ञान लेते हुए समुचित कार्रवाई की जाए। वहीं, राजीव सिंह पारीछा ने डीएम को फोन कर कहा कि फुटकर सब्जी की बिक्री में काफी मुनाफाखोरी चल रही है। इससे जनता को रियायती दरों पर सब्जियां नहीं मिल पा रही हैं। हर कोई इतनी महंगी सब्जी नहीं खरीद सकता है। ऐसे में मुनाफाखोरों के खिलाफ अभियान चलाया जाना चाहिए। ताकि, आमजन को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें