फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: ठंड का असर बरकरार, सुबह कोहरा, दिन में निकलेगी हल्की धूप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन



झांसी। नए साल की शुरुआत के साथ झांसी में ठंड का असर लगातार बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार की तरह रविवार को भी मौसम शुष्क बना रहेगा। सुबह के समय कोहरा पड़ेगा। दिन में हल्की धूप निकलने से कुछ राहत मिलने की संभावना है।
शनिवार सुबह भी कई इलाकों में घना कोहरा दिखाई पड़ा। इससे दृश्यता कम रही। दिन चढ़ने के साथ कोहरा खत्म होने के बाद धूप निकली। हालांकि धूप बेहद हल्की रही। अधिकतम तापमान 18 से 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि रविवार को भी मौसम का मिजाज इसी तरह रहेगा। सुबह ठंड और कोहरे का असर रहेगा जबकि दोपहर बाद धूप खिल सकती है। अधिकतम तापमान 19 से 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि उत्तर भारत में सक्रिय ठंडी हवाओं के चलते फिलहाल ठंड से राहत के आसार नहीं हैं। मौसम विज्ञानी डा. मुकेश सिंह के मुताबिक सुबह और देर रात ठंडी हवाओं के भी चलते की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें