झांसी। थाना बड़ागांव क्षेत्र में सड़क पार कर रहे वृद्ध को कार ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
बृहस्पतिवार शाम थाना बड़ागांव क्षेत्र के बराठा गांव निवासी जानकी प्रसाद (70) भागवत कथा सुनने के लिए पैदल घर से निकले। घर के पास सड़क पर पहुंचे थे, तभी सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर हालत में उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। पुलिस ने वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।