फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: ट्रेन के कोच में लगी आग, दो मृतकों और 11 घायलों को सुरक्षित निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। उत्तर मध्य रेलवे झांसी मंडल में बुधवार को एनडीआरएफ टीम के साथ रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों ने मॉकड्रिल किया। मॉकड्रिल के दौरान वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन पर एक यात्री कोच में आग लगने पर आग बुझाकर यात्रियों के बचाव का अभ्यास किया।



रेलवे के सभी विभागों जैसे सिविल पुलिस प्रशासन, जिला अधिकारी कार्यालय, सिविल चिकित्सा विभाग और रेलवे चिकित्सा विभाग, जीआरपी, आरपीएफ, फायर बिग्रेड के अधिकारी भी अपनी पूरी टीम के साथ राहत एवं बचाव कार्यों में शामिल रहे। इन सभी विभागों के सामूहिक प्रयास से डिब्बे में आग लगने पर आग बुझाकर यात्रियों को सुरक्षित किया गया। कोच में फंसे दो मृत और 11 सामान्य तथा गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बाहर निकाला गया। इसके बाद घायल यात्रियों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मॉकड्रिल के दौरान राहत और बचाव कार्यों में स्काउट गाइड के सदस्यों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस दौरान रेलवे के अपर मंडल रेल प्रबंधक नंदीश शुक्ल, उप मुख्य संरक्षा अधिकारी सीएंडडब्लू प्रयागराज ओपी सिंह, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी गिरीश कंचन, वरिष्ठ अधिकारी एनडीआरएफ कमांडेंट पंकज मिश्रा, सहायक उपनियंत्रक नागरिक सुरक्षा सुनील सिंह अपनी-अपनी टीम के साथ राहत एवं बचाव कार्यों में शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें