फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सीएम योगी आज झांसी में, पौने चार घंटे रुकेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी हॉस्पिटल और स्टार्ट अप प्रदर्शनी का करेंगे शुभारंभ
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को झांसी आएंगे। वह स्मार्ट सिटी के तहत बनवाए गए स्मार्ट सिटी हॉस्पिटल व पैथोलॉजी सेंटर और युवा उद्यमियों के स्टार्टअप की प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे।
लखनऊ से हेलीकॉप्टर से मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे झांसी पुलिस लाइन पहुंचेंगे। यहां से कार से दोपहर 12:10 बजे नवनिर्मित स्मार्ट सिटी हॉस्पिटल और पैथोलॉजी सेंटर पहुंचेंगे। चार नमूने संग्रह केंद्र सहित हॉस्पिटल और पैथोलॉजी सेंटर का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद दोपहर साढ़े 12 बजे स्मार्ट सिटी के तहत नवनिर्मित आधुनिक स्पेस म्यूजियम पहुंचेंगे। म्यूजियम का अवलोकन करने के बाद दोपहर 12:45 बजे कार से क्राफ्ट मेला मैदान पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री युवा योजना और युवा उद्यमियों के स्टार्टअप की प्रदर्शनी का शुभारंभ/अवलोकन करेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के लाभार्थियों को ऋण वितरण करेंगे। यहां एक घंटे के कार्यक्रम के बाद सीएम दोपहर 1:55 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। आधा घंटा रुकने के बाद दोपहर 2:35 बजे सर्किट हाउस से आयुक्त सभागार के लिए रवाना होंगे। यहां 3:35 बजे तक मंडलीय समीक्षा बैठक करेंगे। ललितपुर और जालौन के जनप्रतिनिधि और अधिकारी बैठक में वर्चुअल जुड़ेंगे। सीएम दोपहर 3:40 बजे पुलिस लाइन पहुंचेंगे। यहां से उनका हेलीकॉप्टर लखनऊ के लिए रवाना हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें