फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: 20 को झांसी आएंगे सीएम योगी, 21 को करेंगे योग

Wed, 17 Jun 2026 02:14 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 20 जून को झांसी आएंगे। यहां समीक्षा बैठक करने के साथ ही जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों से भी मिलेंगे। सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। फिर 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर योग भी करेंगे।
विज्ञापन

लखनऊ से सीएम के कार्यक्रम की सूचना मिलते ही मंगलवार को प्रशासनिक अमला अलर्ट मोड में आ गया। शाम को आयुक्त बिमल कुमार दुबे, डीएम गौरांग राठी, एसएसपी बीबीटीजीएस मूर्ति, नगर आयुक्त आकांक्षा राणा समेत पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने गांधी उद्यान के बगल के मैदान का निरीक्षण किया। सूत्रों के मुताबिक 21 को बारिश की स्थिति नहीं बनती है तो यहीं पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ योग करेंगे। वहीं, अगर बादल और बारिश के आसार बने तो किसी अन्य स्थल पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया जा सकता है। ऐसे में वैकल्पिक स्थान के चयन पर भी अफसरों ने मंथन किया। बताया गया कि 20 जून को शाम चार से पांच बजे के आसपास सीएम का झांसी आगमन होगा। वह पीडब्ल्यूडी की कार्ययोजना को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे। इसमें जनप्रतिनिधियों की ओर से दिए गए सुझावों की भी जानकारी लेंगे। बैठक के बाद पार्टी के नेताओं से भी मिलेंगे। अगले दिन 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।


1500 करोड़ से अधिक की योजनाओं की दे सकते हैं सौगात
सीएम योगी झांसी आगमन पर 1500 करोड़ से अधिक की योजनाओं की सौगात भी दे सकते हैं। लोकार्पण और शिलान्यास की सूची लगभग तैयार की जा चुकी है। इसमें नगर निगम, जेडीए, पीडब्लयूडी, मेडिकल कॉलेज आदि विभागों के काम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें