फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 मार्च को झांसी आएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, पेयजल परियोजनाओं की जानेंगे हकीकत

विज्ञापन
मुख्यमंत्री - फोटो : ???????????
विज्ञापन
झांसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 10 मार्च को झांसी आएंगे। वे यहां पेयजल परियोजनाओं का निरीक्षण करेंगे। शासन स्तर से मुख्यमंत्री के आगमन की सुगबुगाहट के बाद प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। बुधवार को डीएम आंद्रा वामसी ने अधिकारियों को तैयारियों में जुटने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के झांसी आगमन को लेकर दो महीने पहले संकेत मिले थे, लेकिन बाद में कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया था। अब एक बार फिर से मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर शासन स्तर से जानकारी मांगी गई है। जिसके बाद प्रशासन ने तेजी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। बताया जाता है कि मुख्यमंत्री यहां जल जीवन मिशन के तहत चल रहीं परियोजनाओं का निरीक्षण करेंगे। इसे लेकर डीएम ने जिले में चल रहीं पेयजल परियोजनाओं की रिपोर्ट लघु सिंचाई विभाग से मांगी है। बताया जा रहा है कि जिले में मिशन के तहत 10 परियोजनाओं मेें से तीन परियोजनाओं पर काम चल रहा है। जिसके बाद डीएम ने तेजी से काम कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर डीएम ने अधिकारियों को सारी कमियों को दूर करने के लिए कहा है। डीएम आंद्रा वामसी का कहना है कि सीएम के 10 मार्च को आगमन के संकेत मिले हैं। इसे लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
जल निगम की पेयजल परियोजनाओं की होगी जांच
झांसी। विकास भवन सभागार में बुधवार को जिला पेयजल और स्वच्छता समिति की बैठक में जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने पेयजल परियोजनाओं की जांच कराने के निर्देश दिए। जल जीवन मिशन के अंतर्गत परियोजनाओं की डीपीआर नहीं बनाने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जलनिगम की 27 परियोजनाओं की विस्तृत रिपोर्ट जिला विकास अधिकारी को दी जाए। इनका तत्काल सत्यापन कराया जाए। जलसंस्थान को वसूली बढ़ाने के निर्देश दिए। अधिशासी अभियंता जल संस्थान ने बताया कि शहर क्षेत्र में 13 नलकूपों में से एक बंद है। गरौठा क्षेत्र में नलकूप फेल हो गया है। सिंचाई विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान बताया गया कि बबीना में बेतवा नदी से सुकवां-ढुकुवां तक मेन केनाल 20 किमी तैयार हो गई है। 20 किमी में से 10 किमी माइनर तैयार हो गई है। जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग को मनरेगा से किए गए छह कामों की जांच कराने के निर्देश दिए।
जनप्रतिनिधियों ने सीपरी बाजार में चेलाराम के सामने पानी की टंकी में बूस्टर लगाने, मेडिकल कॉलेज के पीछे पाइप लाइन फ टने के कारण उसको सही कराने और बड़ागांव गेट बाहर मद्रासी कॉलोनी में पानी नहीं पहुंचने का मुद्दा उठाया। इसके अलावा अन्नपूर्णा कॉलोनी और सत्यम कॉलोनी में पानी पहुंचाने के लिए पार्क में नई बोरिंग कराने का सुझाव दिया। रक्सा व्यापार मंडल ने पानी नहीं आने की शिकायत की। जिलाधिकारी ने कहा कि खराब हैंडपंपों की मरम्मत कराकर ठीक किया जाए। उन्होंने मेडिकल कॉलेज के सामने पाइप लाइन बिछाने के लिए सड़क खोदने पर नाराजगी जताई। बैठक में महापौर रामतीर्थ सिंघल, सीडीओ शैलेश कुमार, प्रदीप तिवारी, मनमोहन गेड़ा, संजय पटवारी, अधिशासी अभियंता जल संस्थान कुलदीप सिंह, अधिशासी अभियंता विद्युत शैलेंद्र कटियार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें