फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सीएम मोहन यादव आज दतिया में, पीतांबरा पीठ करेंगे पूजा-अर्चना

विज्ञापन
विज्ञापन
दतिया। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को दतिया पहुंचेंगे। वह चैत्र नवरात्र के छठवें दिन पीतांबरा पीठ मंदिर में मां बगुलामुखी की पूजा-अर्चना करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सुबह 9.35 बजे हेलीकॉप्टर से भोपाल से प्रस्थान कर 10.45 बजे दतिया एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। एयरपोर्ट पर प्रदेश के पूर्वगृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा मुख्यमंत्री की अगुवाई करेंगे। पीतांबरा मंदिर में पूजा-अर्चना के पश्चात मुख्यमंत्री डॉ. यादव स्टेडियम ग्राउंड में धन्यवाद सभा में सम्मिलित होंगे। बृहस्पतिवार को पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कलेक्टर संदीप कुमार माकिन और पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र कुमार मिश्रा के साथ स्टेडियम ग्राउंड, एयरपोर्ट और पीतांबरा मंदिर का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर एयरपोर्ट से मंदिर तक सड़क की सफाई की गई है। डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने सीएम के आगमन को लेकर विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। धन्यवाद सभा के पश्चात दोपहर 12. 40 बजे मुख्यमंत्री दतिया एयरपोर्ट से आनंदपुर ट्रस्ट जिला अशोकनगर के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन





चालक करने लगा पेशाब, ट्रैक्टर ले गए चोर

दतिया। दुरसड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम बसवाहा में पुलिया के पास से एक ट्रैक्टर चालक पेशाब करने चला गया। इस दौरान ट्रैक्टर अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। घटना 20 जनवरी की बताई गई। बुधवार को ट्रैक्टर मालिक ने अज्ञात व्यक्ति पर ट्रैक्टर चोरी करने का मामला दर्ज कराया गया।
ग्राम कुआंखेड़ा निवासी जयदीप (32) ने पुलिस को बताया कि भांडेर में रहने वाला उसका बहनोई गौरीशंकर कुशवाहा 20 जनवरी को उसका ट्रैक्टर लेकर कुआंखेड़ा से भांडेर जा रहा था। रास्ते बसवाहा गांव में पुलिया के पास वह ट्रैक्टर को रोककर पेशाब करने चला गया। तभी कोई अज्ञात व्यक्ति ट्रैक्टर चोरी कर ले गया। चोरी गए ट्रैक्टर की कीमत 5 लाख बताई गई है। मालिक लगातार ट्रैक्टर की तलाश करता रहा। जब नहीं मिला तब बुधवार को थाना पहुंचकर अज्ञात व्यक्ति पर चोरी का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने ट्रैक्टर चोर की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें