फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बुंदेलखंड में मेघ मेहरबान, दोगुनी तो कहीं डेढ़ गुनी बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। इस बार बुंदेलखंड में मेघ मेहरबान है। मध्य प्रदेश से मानसून की दस्तक होने के बाद जून से अब तक बुंदेलखंड के किसी जिले में औसत से दोगुनी तो कहीं डेढ़ गुना ज्यादा बारिश हो चुकी है। सबसे ज्यादा महोबा में औसत से 124 फीसदी ज्यादा पानी गिरा है।



बुंदेलखंड में मानसून की एंट्री 18 जून को हुई थी। ललितपुर के रास्ते मानसून ने इस क्षेत्र में दस्तक दी थी। समय पर मानसून की दस्तक के बाद से लगातार झांसी समेत बुंदेलखंड के जिलों में पानी गिर रहा है। मौसम विभाग के एक जून से नौ जुलाई तक के आंकड़े देखें तो सबसे ज्यादा पानी महोबा में गिरा है। इस समय सीमा में महोबा की औसत बारिश 114.6 मिलीमीटर है। इसके सापेक्ष अब तक 256.1 मिलीमीटर पानी गिर चुका है, जो 124 फीसदी अधिक है।
विज्ञापन


वहीं, ललितपुर में अब तक औसत वर्षा 178.2 मिलीमीटर है। इसकी तुलना में 101 फीसदी अधिक यानी कि 357.6 मिलीमीटर बरसात हो चुकी है। झांसी में भी औसत वर्षा की तुलना में डेढ़ गुना से ज्यादा पानी गिर चुका है। औसत वर्षा 149 मिलीमीटर के सापेक्ष 240 एमएम पानी गिर चुका है, जो 61 फीसदी ज्यादा है। इसी तरह, जालौन में औसत बारिश 115.1 मिलीमीटर की तुलना में 176.9 एमएम वर्षा हुई है, जो 54 फीसदी अधिक है।
विज्ञापन




दो दिन और अच्छी बारिश के आसार



कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह का कहना है कि झांसी समेत आसपास के जिलों में दो दिन और अच्छी बारिश के आसार हैं। बुधवार को दोपहर में कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई। अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 3.2 डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम पारा 24.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 1.9 डिग्री कम है। शाम को ठंडी हवा भी चली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें