फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के नालों की सफाई बनेगी चुनौती

Fri, 22 May 2015 01:41 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जन कार्य विभाग व स्वास्थ्य विभाग के लिए नाला सफाई कार्य चुनौती बन सकता है। नाला सफाई के टेंडर हुए दस दिन से अधिक हो गए हैं, बावजूद अब तक नाला सफाई कराने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है। जबकि, एक जून से मानसून सक्रिय होने की संभावना है।
विज्ञापन



पंद्रह से 31 मई तक नगर निगम जन कार्य विभाग व स्वास्थ्य विभाग द्वारा नालों की सफाई करानी है, लेकिन अब तक कार्य शुरू नहीं हो सका है। जबकि, इस कार्य के लिए नब्बे लाख रुपये का बजट आवंटित किया जा चुका है। ऐसे में निर्धारित तिथि तक कैसे नाला सफाई होगी यह उक्त विभागों के लिए चुनौती से कम नहीं है। नगर क्षेत्र में छोटे- बडे़ 146 नाले हैं, जिनकी कुल लंबाई 130 किलोमीटर से अधिक है। हर साल बरसात से पहले इन नालों की सफाई कराई जाती है, ताकि बारिश होने पर नालों से जल निकासी आसानी से हो सके। एक मीटर से ज्यादा चौडे़ 33 नालों की सफाई जन कार्य विभाग व 113 नालों की सफाई स्वास्थ्य विभाग के जिम्मे है। गौरतलब है कि इस बार टेंडर देर से निकाले गए। इस कारण अभी तक कार्य तक शुरू नहीं हो सका है। उधर, नगर के अधिकांश नाले कचरे से भरे पड़े हैं। इस बार भी अनेक ऐसे नाले हैं , जिनकी सफाई करना मुश्किल होगा।


अपर नगर आयुक्त रोहन सिंह ने बताया कि नाला सफाई के संबंध में स्वास्थ्य विभाग व जन कार्य विभाग के अभियंताओं को निर्देश दिए जा चुके हैं। अधीनस्थों द्वारा नाला सफाई में कहीं भी लापरवाही बरती गई तो संबंधित सर्किल के अभियंता का वेतन रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन


सफाई कार्य में आड़े आएगा अतिक्रमण
झांसी। नगर निगम प्रशासन की देखरेख में होने वाले नालों की सफाई कार्य में नालों पर लोगों द्वारा बनाए गए चबूतरे आदि आड़े आएंगे। वार्ड नंबर 12 शिवाजी नगर क्षेत्र में एटूजेड के पास स्थित सौ मीटर नाला पर व वार्ड नंबर 45 कैलाश रेजीडेंसी के पास, पत्थर की टाल से डॉ. जाकिर से होते हुए लक्ष्मीताल तक लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। पंचकुइयां मंदिर से भांडेरी गेट से होते हुए नगरिया के कुंआ तक व वार्ड नंबर 27 में पुलिया नंबर नौ पुरानी कलारी से हरी के मकान तक, वार्ड नंबर 11 ईदगाह के पीछे से खाती बाबा मंदिर के पास अतिक्रमण के चलते बरसात का पानी सड़कों पर जमा हो जाता है।


146 नालों की होगी सफाई
झांसी। नगर क्षेत्र में छोटे- बडे़ 146 नाले हैं, जिनकी कुल लंबाई 130 किलोमीटर से अधिक हैं। इनकी सफाई मानसून के पहले नहीं कराई गई तो मोहल्लों में जलभराव हो सकता है। कूड़े-कचरे से पटे नालों की सफाई कराने को लेकर जन कार्य विभाग के अभियंता उदासीन बने हुए हैं।


वार्ड नंबर 11 ईदगाह के पीछे से ईदगाह रोड खाती बाबा मंदिर तक, वार्ड नंबर 37 बाहर उन्नाव गेट पंचवटी कालोनी पानी की टंकी से नागौजी पुलिया की ओर सफाई कार्य, लक्ष्मी गेट से लक्ष्मी ताल तक नाले की सफाई, वार्ड नंबर 45 में कैलाश रेजीडेंसी से लक्ष्मीताल एवं पत्थर की टाल से डॉ. जाकिर होते हुए लक्ष्मीताल तक, शिवाजी नगर में मां अंबा भवन से श्याम चौपड़ा की पुलिया तक, वार्ड नंबर 43 में इलाइट से इलाहाबाद बैंक रोड पर बनी पुलिया से एसएसपी कार्यालय होते हुए आरोरा आप्टिकल तक, वार्ड नंबर 51 गोंदू कंपाउंड में होटल तुलसी से चावला सरदार होते हुए कच्चा पुल बीकेडी रोड पर पप्पू यादव से चावला तक, कमिश्नरी बाउंड्रीवाल से रेलवे बाउंड्रीवाल होते हुए कच्चा पुल सफाई करानी जानी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें