फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कक्ष निरीक्षक ही करा रहा था नकल, गिरफ्तार

Sat, 17 Mar 2018 12:50 AM IST
Jhansi
विज्ञापन
copy - फोटो : demo
विज्ञापन
नारायण बाग के पास स्थित एचएम मेमोरियल महाविद्यालय में एक कक्ष में कक्ष निरीक्षक को परीक्षा समय समाप्त होने के बाद सामूहिक नकल कराते हुए उड़ाका दल ने पकड़ा। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कक्ष निरीक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया है। साथ ही कालेज को मान्यता रद्द करने की चेतावनी देते हुए नोटिस दिया गया है। इसके अलावा परीक्षा भी निरस्त कर दी गई है।  
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम की दूसरी पाली में होने वाली परीक्षा पांच बजे समाप्त हो गई थी, पर एचएम मेमोरियल कालेज में परीक्षा समय समाप्त होने के बाद भी परीक्षा होने की सूचना मिली। उड़ाका दल ने महाविद्यालय में छापा मारा और एक कक्ष में परीक्षार्थियों को समय समाप्त होने के बाद भी उत्तर लिखते पाया। कक्ष में तैनात कक्ष निरीक्षक को सामूहिक नकल का दोषी पाए जाने पर कुलपति प्रो. सुरेंद्र दुबे और कुलसचिव सीपी तिवारी ने कक्ष निरीक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के साथ ही केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ जांच के आदेश दिए है। कक्ष निरीक्षक अरविंद कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
इसके अलावा उड़न दस्तों ने अन्य परीक्षा केंद्रों की भी जांच की। जांच में तीन परीक्षा केंद्रों पर अव्यवस्था पाए जाने पर बिजौली के शारदा देवी डिग्री कालेज, बंगरा के घुराट में मां शारदा महाविद्यालय और झांसी के ओमकांता डिग्री कालेज में स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात करने के लिए कुलपति को पत्र लिखा है। कुलपति ने तत्काल तीनों केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट शनिवार से तैनात करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को आयोजित परीक्षा में पंजीकृत 1,04,891 परीक्षार्थियों में से1,02,861 शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें