फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: दो पक्षों में विवाद के दौरान फायरिंग, चार घायल, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 06 Oct 2019 04:18 AM IST
झांसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शनिवार रात थाना सीपरी बाजार इलाके में दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हमला बोल दिया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर गोली चला दी। गोली लगने व मारपीट में चार लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक हमलावर भाग चुके थे। पुलिस ने चारों घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। थाना सीपरी बाजार स्थित करारी में रात को दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। खबर मिलते ही दोनों पक्षों के लोग पहुंच गए और विवाद होने लगा।

इसी दौरान एक पक्ष के व्यक्ति ने हवाई फायरिंग कर दी, जिससे मौके पर भगदड़ मच गई। गोली लगने एक पक्ष के करारी निवासी राजपाल व मारपीट मेें गोविंद राजपूत और दूसरे पक्ष से लकारा निवासी धीरेंद्र परिहार व महेश कुशवाहा घायल हो गए। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक संजय गुप्ता अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन जब तक हमलावर भाग निकले।
विज्ञापन


चारों घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस दोनाें पक्षों पर कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें