फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: मामूली विवाद में भिडे़ पुलिस व सफाईकर्मी, दारोगा व सिपाही घायल, भारी फोर्स तैनात

Sat, 18 Apr 2020 05:25 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

झांसी जिले के समथर थाना क्षेत्र में कोरोना वॉरियर्स के बीच मार-पीट की खबर सामने आई है। इस घटना ने कोरोना महामारी के नियंत्रण पर गंभीर सवाल खड़ा कर दिया है। 

विज्ञापन


पुलिस ने आरोप लगाया कि पहले सफाईकर्मियों ने उनपर हमला किया, जिसमें एक दारोगा और एक सिपाही घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। वहीं, इस मारपीट में तीन सफाईकर्मी भी घायल हो गए। 

मामले की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष और क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। दरअसल झांसी जिले के समथर नगर पालिका के सफाईकर्मी क्षेत्र में सफाई कर रहे थे। इसी दौरान एसआई ज्ञानेश्वर विश्वकर्मा अपने सिपाही के साथ वहां से गुजरे। 
विज्ञापन


इसी दौरान सफाईकर्मियों और सिपाहियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि सफाईकर्मियों ने दारोगा और सिपाही पर हमला बोल दिया। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। 

किसी तरह दारोगा और सिपाही ने भागकर अपनी जान बचाई। घटना के पीछे का वास्तविक कारण क्या है यह स्पष्ट नहीं हो सका है। फिलहाल मौके पर पहुंचे सीओ मोठ अभिषेक राहुल ने दोनों पक्षों को शांत कराया। 

हालांकि सफाईकर्मियों ने भी पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाते हुए कर्रवाई की मांग की है। आईजी सुभाष सिंह बघेल ने पूरे मामले मे जांच के आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें