फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएसी में पहली बार पंद्रह सिविल दरोगाओं की ट्रेनिंग शुरू, सीखेंगे हर गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। सिपाही से दरोगा बने पुलिस जवानों को जिला पुलिस के बाद अब पहली बार पीएसी वाहिनी में काम करने के तौर-तरीके भी सिखाए जा रहे हे हैं। किसी मिशन के दौरान पीएसी जवान किस तर्ज पर काम करते हैं, इसके बारे में दरोगाओं को गुर सिखाए जा रहे हैं। सभी की ट्रेनिंग पूरी होने के बाद ही उनको जिले में ड्यूटी दी जाएगी।
विज्ञापन

परीक्षा पास कर और विभागीय प्रमोशन पाकर दरोगा बने 15 उप निरीक्षकों की ट्रेनिंग पीएसी में शुरू हो गई है। दरोगाओं को बताया जा रहा है कि किस तरह से पीएसी के जवान कैंप करते हैं। किस तरह से संसाधनों के अभाव में ठहरते हैं और कार्रवाई करते हैं। वाहनों को चलवाकर उनकी चेकिंग कराने के साथ ही दंगा में लाठीचार्ज करना भी सिखाया जाएगा। इसके अलावा गश्त, पैदल भ्रमण और पिकेट पुलिसिंग भी सिखाई जाएगी। जुलूस और आंदोलनों के अवसर पर पुलिस कैसे संयम बनाए और क्या कार्रवाई करे, इसकी भी जमीनी ट्रेनिंग दी जाएगी। घरों में तलाशी और गवाहों के बयान लेने के तौर तरीके भी सिखाए जाएंगे। प्रशिक्षण के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले दरोगा पुरस्कृत भी होंगे।
क्राइम सीन भी दिखाया जाएगा
बड़ी घटनाओं के क्राइम सीन पर इन्हें ले जाया जाएगा। किस तरह से सूक्ष्म साक्ष्यों को इकट्ठा किया जाता है इसकी ट्रेनिंग दी जाएगी। जंगल ट्रेनिंग के लिए अभ्यर्थियों को पहाड़ों पर ले जाया जाएगा। इसके अलावा थानों पर केस डायरी को लिखना सिखाया जाएगा। साथ ही वीआईपी ड्यूटी के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरोगाओं की ट्रेनिंग शुरू कर दी गई है। पीएसी की कार्रवाई कैसे होती है, इसकी जानकारी के लिए 15 दिन की पीएसी ट्रेनिंग में दी जा रही है।
करन सिंह यादव, सहायक सेनानायक, पीएसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें