फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने जानीं सैनिटाइजेशन की हकीकत

विज्ञापन
गोंदू कंपाउंड में हॉट स्पॉट क्षेत्र का निरीक्षण करते नगर आयुक्त।
विज्ञापन
झांसी। नगर आयुक्त अवनीश राय ने रविवार को सैनिटाइजेशन और सफाई कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सैनिटाइजेशन में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही कर्मशाला निरीक्षण के दौरान खराब पड़े वाहनों को दुरुस्त कराने के लिए कहा।
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने सबसे पहले सीपरी बाजार में हो रहे सैनिटाइजेशन कार्य का निरीक्षण किया। इसके बाद गोंदू कंपाउंड में निगम अस्पताल के पास हॉटस्पॉट क्षेत्र की स्थिति जानीं। साथ ही क्षेत्र में रोज सैनिटाइजेशन कराने के लिए कहा। इलाइट चौराहे पर नगर निगम की दुकानों में सैनिटाइजेशन कार्य होते देख उन्होंने कर्मचारियों को निर्देशित किया। साथ ही महानगर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण कर सफाई व्यवस्था की पड़ताल की। इस दौरान कई जगहों पर गंदगी मिलने पर सफाई निरीक्षक को सफाई कार्य कराने के लिए कहा। इसके बाद नगर आयुक्त पंचवटी स्थित कर्मशाला पहुंचे। जहां उन्होंने नगर निगम के वाहनों की स्थिति जानी। साथ ही खराब पड़े वाहनों और उपकरणों को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने फॉगिंग कार्य में तेजी लाने के लिए कहा। इस मौके पर अपर नगर आयुक्त शादाब असलम, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विनीत कुमार, जोनल सैनेटरी ऑफिसर रविचंद्र निरंजन, खाद्य निरीक्षक अनूप साहू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें