फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाली बनाने को लेकर विवाद, 20 घायल

विज्ञापन
marpit - फोटो : marpit
विज्ञापन
झांसी। थाना रक्सा इलाके में मकान के बाहर नाली बनाने को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। दोनों तरफ से मारपीट व पथराव में दोनों पक्षों के बीस लोग घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

रक्सा थाना क्षेत्र के बमेर में मकान बनाने का काम चल रहा था। मकान के बाहर रविवार को नाली बनाने का काम चलने लगा। इसी बीच एक पक्ष के मना करने पर विवाद होने लगा। मना करने पर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। लाठी डंडे चलने के साथ ही पथराव होने लगा। इसी बीच एक पक्ष से हरिराम, धनीराम, रामसेवक, प्रमोद, प्रकाश, पुष्पेंद्र, पंजाब, महिलाओं में भूरी, मालती, संतोषी व दूसरे पक्ष से प्रदीप पाल बालकिशन, कामता प्रसाद, लालाराम, दीपक मनोज, दयाराम, वीरवती सिरकू घायल हो गए। घटना की खबर मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जानकारी लेकर कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें