सीपी मिशन कंपाउंड स्थित संत जार्ज ओर्थोडॉगस चर्च (मलयालम सर्विस) में रविवार को संत जार्ज का जन्मदिन मनाया गया। पवित्र बलिदान में अनुयाइयों ने गोल्डन जुबली साल में सामाजिक कार्य करने का संकल्प लिया।
सेंट जार्ज ओर्थोडॉगस चर्च (मलयालम सर्विस) की नींव 1992 में संत सेंट जार्ज ने रखी थी। रविवार को चर्च में दिल्ली से आए बिशप एचजी डॉ. यूहानोन मार डेमिटीरोस के नेतृत्व में संत जार्ज का जन्मदिवस मनाया गया। साथ ही पवित्र बलिदान में सोसायटी के 11 वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया गया। फादर चिरयान जोसफ ने बताया कि मलयालम सर्विस इस साल का गोल्डन जुबली इयर के रूप में मनाएंगी। सोसायटी के 18 परिवार भाईचारा और प्रेम का संदेश लेकर साल भर सामाजिक कार्य करेंगे। इस दौरान पात्र गरीबों को मकान, कन्या विवाह और मेधावी छात्रों को वित्तीय सहायता देने में मदद की जाएगी। फादर जेक्शन (दिल्ली) और फादर पतरोष (ग्वालियर) उपस्थित थे।
कार्यक्रम में सचिव इब्राहीम पपच्चन, बिजू मैथ्यू, राजू केवी कोरियन, फिलिप, अमणि थॉमस, थॉमस मैथ्यू उपस्थित थे। संचालन ट्रस्टी जेम्स ग्रेबियल ने किया।