फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव : तीन प्रधान पद समेत 1208 सदस्यों के लिए 12 को पडे़ंगे वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान ग्राम प्रधान के रिक्त तीन पद समेत ग्राम पंचायत सदस्य के 1208 पदों के लिए उपचुनाव की तिथियां घोषित हो गई हैं। इनके लिए छह जून को नामांकन कराया जाएगा, जबकि 12 जून को मतदान होगा। इसके बाद 14 जून को मतगणना कराई जाएगी।
विज्ञापन

जनपद में कुल 6170 ग्राम पंचायत सदस्यों की सीटें हैं लेकिन, इनमें 4962 सीटों पर ही सदस्य निर्वाचित हो सके। पूरे जनपद में कुल 1208 सीटें रिक्त रह गईं। भारी संख्या में सदस्यों की सीट रिक्त रह जाने से 116 ग्राम पंचायतों का गठन भी पूरा नहीं हो सका। इन ग्राम पंचायतों में प्रधानों को शपथ भी नहीं दिलाई जा सकी। इन पंचायतों के गठन को जल्द पूरा करने के लिए एक माह के भीतर उपचुनावों की घोषणा करनी पड़ी। राज्य चुनाव आयोग की ओर से इन रिक्त सीटों के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। इनमें ग्राम प्रधान की रिक्त तीन सीटें भी शामिल हैं। इनमें बड़ागांव ब्लॉक के कोलवा, बंगरा के देवरीसिंह पुरा एवं मोंठ ब्लॉक की इमलिया ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान पद के लिए चुनाव कराए जाएंगे। इसी तरह बंगरा ब्लॉक में कोलवा एवं कचनेव की रिक्त बीडीसी सीट के लिए उपचुनाव होंगे। सबसे अधिक मशक्कत 1208 रिक्त सीटों के लिए करनी होगी। इन सीटों पर अधिकारी तालमेल बनाकर एक-एक नामांकन कराने पर जोर देंगे, जिससे निर्विरोध निर्वाचन हो जाए। ऐसा न होने पर इन सीटों पर विस्तृत चुनावी तैयारी करनी पड़ सकती है। डीपीआरओ जगदीश राम के मुताबिक रिक्त खाली सीटों के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है।
तयशुदा चुनावी कार्यक्रम
नामांकन- 6 जून सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक।
नामांकन पत्रों की जांच- 6 जून शाम पांच बजे से काम समाप्ति तक।
उम्मीदवारी वापस लेने की समय सीमा- 7 जून दोपहर तीन बजे से कार्य समाप्ति तक।
प्रतीक आवंटन- 7 जून दोपहर तीन बजे से कार्य समाप्ति तक।
मतदान- 12 जून सुबह सात बजे से शाम छह बजे।
मतगणना- 14 जून सुबह आठ बजे से कार्य समाप्ति तक।
15 जून तक जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए भी चुनाव संभावित
झांसी। जिला पंचायत अध्यक्ष एवं ब्लॉक प्रमुख पद के लिए चुनाव जून के मध्य तक कराए जाने की संभावना दिखाई पड़ रही है। इसको देखते हुए विभागीय अधिकारी तैयारियों में जुटे हैं। बता दें, दो मई को परिणामों की घोषणा के तुरंत बाद ही इन चुनावों को भी कराया जाना था। लेकिन कोविड के प्रकोप को देखते हुए अंतिम क्षणों में सरकार ने चुनाव से कदम पीछे खींच लिए थे। अब 15 जून की चुनावी तिथि के मुताबिक तैयारियां शुरू करा दी गई हैं। इस बार जिपं अध्यक्ष सीट अनुसूचित जाति को आरक्षित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें