झांसी के बाद मेरठ, आगरा, मुरादाबाद, बरेली भी सर्वाधिक ठंडे जिलों में रहे। यहां का न्यूनतम पारा छह डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। मौसम वैज्ञानिक डॉ. मुकेश चंद्र का कहना है कि रविवार को भी ऐसी ही ठंडक रहेगी। शीतलहर चलने से दिन में भी गलन रहेगी।
पहाड़ों की तरफ से आ रहीं सर्द हवाओं ने शनिवार को झांसी को प्रदेश का सबसे ठंडा जिला कर दिया। 24 घंटे में झांसी का न्यूनतम तापमान ढाई डिग्री सेल्सियस लुढ़ककर 4.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। दिनभर चली शीत लहर चली।
विज्ञापन
शनिवार को सुबह से ही बदली छाई रही। 12 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की वजह से वातावरण में ठंडक घुल गई। दिन में अधिकतम तापमान शुक्रवार की तुलना में तीन अंक गिरकर 18 डिग्री सेल्यिसस रहा। दोपहर में कुछ देर के लिए धूप खिली मगर हवाओं ने उसका असर नहीं पड़ने दिया। दिन भर शीतलहर चलती रही। शाम होते-होते ठंडक और बढ़ गई। न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री तक पहुंच गया, जो कि प्रदेश में सबसे कम रहा।