फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिवसीय दौरे पर आज झांसी आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को झांसी आएंगे। वह यहां मंडल के विकास कार्य व कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे। रात्रि विश्राम झांसी में ही होगा। अगले दिन रविवार को दतिया और उसके बाद ललितपुर जाएंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री दोपहर बाद 3.50 पर झांसी पहुंचेंगे। पुलिस लाइन के हैलीपैड से वह सीधा आयुक्त सभागार जाएंगे। यहां शाम चार से साढ़े चार के बीच जनप्रतिनिधियों से भेंट करेंगे। साढ़े चार से साढ़े पांच बजे के बीच मंडल के विकास कार्य व कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। शाम साढ़े पांच से साढ़े छह के बीच सीएम विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री पानी वाली धर्मशाला, कोतवाली या नवाबाद थाने का निरीक्षण कर सकते हैं। इसे लेकर शुक्रवार को तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाता रहा।
वहीं, मुख्यमंत्री शाम को किले के भीतर लाइट एंड साउंड शो देखने भी जा सकते हैं। सीएम रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करेंगे। अगले दिन रविवार को सुबह आठ बजे वह पुलिस लाइन के हैलीपैड से दतिया के लिए प्रस्थान करेंगे। यहां मां पीतांबरा पीठ जाकर पूजा-अर्चना करेंगे। मंदिर में सीएम तकरीबन 20 मिनट तक रुकेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री चिरगांव के गुलारा में सुबह 9.30 बजे पहुंचेंगे। ग्राम समूह पेयजल योजना का स्थलीय निरीक्षण करने के बाद सीएम ललितपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। ललितपुर के कचनौंदा बांध के पास बनाए गए हैलीपैड पर सीएम का आगमन सुबह 10.05 बजे होगा। यहां जल जीवन मिशन योजना का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। 10.45 से 11.15 बजे के बीच जनप्रतिनिधियों से भेंट करेंगे। इसके बाद विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। दोपहर 12.15 बजे वह मुरारी बाबू की कथा में शामिल होंगे। यहां आधा घंटा रुकने के बाद लखनऊ के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के दौरे के मद्देनजर शुक्रवार को प्रशासनिक अमला दिन भर तैयारियों में जुटा रहा। सड़कों को चमकाया जाता रहा। इसके अलावा जिन स्थानों पर सीएम के जाने की संभावना हैं, वहां के रास्तों को विशेष रुप से दुरुस्त किया जाता रहा। कार्यालयों में अधिकारी व कर्मचारी विभागीय अभिलेखों को दुरुस्त करने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें