फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी ने किया स्ट्रॉबेरी महोत्सव का आगाज, बोले-बुंदेलखंड को नई पहचान दिलाने का काम करेगा

Sun, 17 Jan 2021 03:22 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
विज्ञापन
सीएम योगी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को झांसी में हो रहे स्ट्रॉबेरी महोत्सव का वर्चुअल शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। बुंदेलखंड की धरती पर स्ट्रॉबेरी महोत्सव का आयोजन हो रहा है। 
विज्ञापन


बुंदेलखंड के बारे में प्रदेश और देश की जो धारणा थी उसे इस महोत्सव के माध्यम से एक नया संदेश दिया जा रहा है। स्ट्रॉबेरी का उत्पादन कार्य घर की छत से प्रारंभ किया गया था, इसके बाद इसे खेतों में रोपित किया गया। अब यह एक महोत्सव के रूप में पूरे झांसी व बुंदेलखंड में एक नई पहचान दिलाने का काम करेगा। 

बुंदेलखंड के नागरिकों में कार्य करने की दृढ़ इच्छाशक्ति है। यहां की उर्वरा भूमि में सोना उगलने की क्षमता है लेकिन इस प्रतिभा को उचित मंच नहीं मिल पा रहा था। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्ट्रॉबेरी महोत्सव पूरे बुंदेलखंड के किसानों के लिए नई प्रेरणा का केंद्र बिंदु बनेगा। 
विज्ञापन


यह किसानों की आमदनी को कई गुना बढ़ाने के साथ ही मार्केट की मांग के अनुरूप आपूर्ति करने में सहायक साबित होगा। अगले एक माह तक चलने वाला स्ट्रॉबेरी महोत्सव चमत्कार से कम नहीं है। यह हमारे बुंदेलखंड के किसानों के परिश्रम का परिणाम है। 

बुंदेलखंड व उत्तर प्रदेश में काफी उर्वरा भूमि है। हमारे पास सरफेस वॉटर पर्याप्त मात्रा में है। हम खेती को ड्रिप इरिगेशन प्रणाली से जोड़कर आज की क्षमता से तीन गुना अधिक सिंचाई क्षमता विकसित कर सकते हैं। उन्होंने इसके लिए किसानों को बधाई दी। स्ट्रॉबेरी महोत्सव 16 फरवरी तक नटराज सरोवर में आयोजित होगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें