झांसी। बबीना के बीएचईएल आरा मशीन क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक दुकान से खाद्य तेल से सैंपल भरने गए मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के साथ हाथापाई कर दी गई। लोग उनके साथ से भरा हुआ सैंपल लेकर भाग गए। इसकी शिकायत बीएचईएल चौकी पर कर दी गई है।
दोपहर करीब तीन बजे मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेंद्र यादव आरा मशीन की एक दुकान पर पहुंचे। उन्होंने दुकान से बिक रहे खाद्य तेल का सैंपल भर लिया, तभी वहां पर काफी संख्या में भीड़ जमा हो गई। लोगों ने हंगामा काटते हुए सैंपल भरने का विरोध शुरू कर दिया। इस दौरान कुछ लोगों ने हाथापाई करके सैंपल छीन लिया। इस मामले की बीएचईएल चौकी पर शिकायत कर दी गई है।