फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: मंगल कलशयात्रा में गूंजे जयकारे

Fri, 26 Jan 2024 02:59 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं 21 सर्वजातीय कन्या विवाह महोत्सव के अवसर पर झरनापति महादेव मंदिर से गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। बैंड बाजे की धार्मिक धुनों व देश भक्ति गीतों पर श्रद्धालुओं ने नृत्य किया। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर महंत अलबेला सरकार, मुख्य अतिथि डाॅ. संदीप सरावगी, सूरज गोविंदानी, गोपाल नैनवानी, सीताराम श्रीवास, मदन अहिरवार, धमेंद्र पाखरे, राजेश सेठी, प्रियंका साहू, सीमा विश्वकर्मा, कविता शर्मा, राजीव अग्रवाल, प्रदीप अरोरा, कौशलेंद्र प्रताप सिंह, जितेंद्र भगत जी, संतोष श्रीवास, सुनील कुशवाहा मौजूद रहे। आभार मुकेश सिंघल ने व्यक्त किया। संवाद
-


सुंदरकांड पाठ और भंडारा हुआ
झांसी। प्रेमनगर नगरा के गणेश मंदिर में सुंदरकांड का पाठ और भंडारे का आयोजन हुआ। कारसेवक राजेश सिंह, मोहन लाल अग्रवाल, विकास अग्रवाल, अजय यादव, राजू जायसवाल, गंगा यादव को प्रमाण पत्र, श्रीफल व शॉल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर गुरुचरण सिंह बेदी, कमल सिंह, योगेंद्र कुमार, परमजीत सिंह, सुशील सिंह, राजू शर्मा, महेश शर्मा, हरि जायसवाल मौजूद रहे। संचालन राकेश झा और आभार पार्षद नरेंद्र नामदेव ने व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



देश भक्ति के गीत गाए
झांसी। बुंदेलखंड साहित्य संगीत कला संस्थान के तत्वावधान में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देशभक्ति गीत का कार्यक्रम हुआ। हरविंद कुमार नीरज, अशोक कुमार, गौरी शंकर शास्त्री, नीरज सक्सेना, कल्पना पांडे, संगीता मिश्रा, सावित्री नामदेव ने देश भक्ति के गीत गाए। ढोलक पर मास्टर मदन ने, कैसीनो पर वीरेंद्र कुमार ने संगत दी। इस अवसर पर अध्यक्ष रवीश त्रिपाठी, अखिलेश पांडेय, अंकुर अग्रवाल, सुभाष चौरसिया, किशन सेठ, ऋषभ त्रिपाठी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें