फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सर्दी का रेड अलर्ट, पांच दिन घने कोहरे के साथ चल सकती शीतलहर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। झांसी में सर्दी का रेड अलर्ट जारी हो गया है। अगले पांच दिन तक घने कोहरे के साथ शीतलहर चल सकती है। पहाड़ों की तरफ से आने वाली हवाएं मौसम का मिजाज बदलेंगी। न्यूनतम तापमान लुढ़ककर पांच डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच सकता है।
विज्ञापन


झांसी में पिछले दो दिनों में दिन में अच्छी धूप खिली हुई थी। ऐसे में दिन में लोगों को सर्दी से कुछ राहत मिली हुई थी। इस कारण हवाओं का रुख दक्षिण-पश्चिम था। मैदानी इलाकों की तरफ से हवाएं आने की वजह से ज्यादा ठंड नहीं पड़ रही थी। बुधवार को भी अधिकतम तापमान 21.7 और न्यूनतम 6.6 डिग्री सेल्सियस था। मगर बृहस्पतिवार को हवाओं की दिशा बदलकर उत्तर-पश्चिम हुई तो पहाड़ों की तरफ से आईं हवाओं ने दिन में धूप खिली होने के बावजूद अधिकतम तापमान में गिरावट ला दी। अधिकतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 4.9 डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम 6.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री कम है। कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि मौसम में इस बदलाव का असर 26 जनवरी से तेज होगा। शनिवार को बेहद सर्द दिन होने का पूर्वानुमान है। ऐसे में अधिकतम तापमान 12 डिग्री और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस के नीचे जा सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें