फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: झबरा में लगी चौपाल, लोगों सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

Sat, 22 Feb 2025 01:11 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
चौपाल में तीन शिकायतों का हुआ त्वरित निस्तारण
विज्ञापन

संवाद न्यूज
एरच। गांव मे चौपाल का आयोजन कर लोगों को सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही लोगों की समस्याओं का निस्तारण भी किया गया। इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।
ब्लांक बामौर ग्राम पंचायत झबरा में ग्राम प्रधान अशोक राजपूत की अध्यक्षता एवं ग्राम विकास अधिकारी महीपत सिंह निरंजन की मौजूदगी में चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी ने मौजूद लोगों से कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि गांव में चौपाल के माध्यम से समस्याओं का निस्तारण कर लोगों को लाभ पहुंचाया जाए। जिससे ग्रामीण ब्लाॅक एवं जिला मुख्यालय तक अधिकारियों के कार्यालय के चक्कर न लगाएं। उन्होंने लोगों को शासन द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों की सूची के सत्यापन के स्थलीय निरीक्षण के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों की सूची का सत्यापन किया जा रहा है। ग्राम विकास अधिकारी ने कहा कि कोई भी पात्र गरीब परिवार सरकार की योजना से वंचित नहीं रहेगा। चौपाल में दो लोगों को परिवार नकल की प्रति उपलब्ध कराई गई। इसके साथ ही एक युवक द्वारा प्रधानमंत्री आवास का सर्वे कराए जाने पर, तत्काल सर्वे कराया गया। चौपाल में तीन शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया गया। इस अवसर पर सत्यप्रकाश, प्रकाश यादव, जमुना, किशोर राजपूत, हीराम पाल, ब्रजकिशोर पाल, अरविंद राजपूत, प्रताप राजपूत, रामपाल यादव, गंधर्व सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें