राजकीय इंटर कालेज में रविवार को राष्ट्रीय प्रतिभा खोज छात्रवृत्ति परीक्षा और राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा हुई। राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा में पंजीकृत 614 परीक्षार्थियों में 40 तो वहीं राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में पंजीकृत 27 परीक्षार्थियों में से तीन अनुपस्थित रहे।
राष्ट्रीय प्रतिभा खोज छात्रवृत्ति परीक्षा में कक्षा दस तो वहीं राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में राजकीय, सहायता प्राप्त स्कूल कालेजों में अध्ययनरत कक्षा आठ के विद्यार्थी शामिल हुए। भारत सरकार की योजना के तहत उत्तीर्ण परीक्षार्थियों को कक्षा 12 तक छात्रवृत्ति दी जाती है।