फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: आज आंधी और बारिश के आसार

Wed, 05 Aug 2026 02:28 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बंगाल की खाड़ी में बने हवाओं के निम्न दाब के क्षेत्र के चलते बुधवार को आंधी चलने और बारिश के आसार हैं। इसके अलावा सात और आठ अगस्त को भी भारी वर्षा हो सकती है। ऐसे में लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहे। लगा रहा था कि बहुत तेज बारिश होगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। शाम चार बजे के आसपास महानगर में बूंदाबांदी शुरू हो गई, जो कि रुक-रुककर सवा पांच बजे तक होती रही। अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 1.6 डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम पारा 26.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से दो डिग्री अधिक है। कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह का कहना है कि अगले चार-पांच दिन के दौरान घने बादल छाए रहेंगे। मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री और न्यूनतम पारा 23 से 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। अधिकतम उत्तर-पूर्व की ओर 13 से 17 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से हवा चल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें