फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: तीन दिन बारिश के आसार, दो से चार डिग्री तक लुढ़केगा पारा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। अगले तीन दिन तक झांसी में तेज हवाओं के साथ बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। ऐसे में तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट भी आ सकती है। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

रविवार को दिन में धूप और उमस होने से लोगों को गर्मी ने परेशान किया। शनिवार की तुलना में अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस बढ़कर 41.5 डिग्री तक पहुंच गया, जो सामान्य से 0.9 डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक है। मौसम केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अब दो से पांच जून तक बारिश हो सकती है। उसके बाद फिर आसमान साफ रहेगे। ऐसे में बारिश होने पर कम होने वाले तापमान में फिर इजाफा होने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




आज खत्म हो जाएंगे नौतपा



सोमवार को नौतपा खत्म हो जाएंगे। नौतपा की शुरुआत 25 मई से हुई थी, मगर इस बार नौतपा में बहुत ज्यादा गर्मी नहीं पड़ी है। दूसरी तरफ, नौतपा में बारिश भी हो गई है।

ये रह सकता है तापमान



दिन न्यूनतम अधिकतम

सोमवार 26 38



मंगलवार 25 36

बुधवार 25 36



बृहस्पतिवार 26 37

शुक्रवार 26 38

शनिवार 26 38



(नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में।)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें