फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियम तोड़ा तो मोबाइल पर आएगा ई-चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
नहीं बरता एहतियात तो मोबाइल काटेगा चालान
विज्ञापन

झांसी। वाहन चलाते समय सीट बेल्ट नहीं बांधी, नो - पार्किग में वाहन खड़ा किया या बिना हेलमेट फर्राटा भरा तो पुलिस मोबाइल से ई चालान काटेगी, जो सीधा अब घर पहुंचेगा। महानगर के यातायात समेत सभी थानों पर यह सुविधा शुरू हो गई है। 5 सितंबर से शुरू हुई सुविधा के तहत अब तक 2200 चालान कर एक लाख अस्सी हजार वसूल किए जा चुके हैं।



अब यातायात नियम तोड़ रहे वाहन चालकों का चालान करने के लिए पुलिस को उनके पीछे - पीछे भागने या डंडा दिखाने की जरूरत नहीं होगी। वाहन तोड़कर भाग रहे वाहन चालकों के पुलिस ने ई-चालान करना शुरू कर दिया है। इसके लिए यातायात समेत महानगर के कोतवाली, सीपरी बाजार, नवाबाद व सदर बाजार में ई-चालान सुविधा शुरू कर दी गई है। इसके लिए थाने के उपनिरीक्षकों के मोबाइल में ई-चालान का एप डाउनलोड कराया गया है। चौराहों पर चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन सवारोें के नंबर प्लेट का फोटो खींचकर सीधे ई-चालान करेंगे।
विज्ञापन

पुलिसकर्मी के मोबाइल पर एक क्लिक करते ही वाहन का ब्योरा सामने होगा और संबंधित नियम के उल्लंघन पर टिक करते ही चालान हो जाएगा। बताया गया है कि मोबाइल में ई-चालान एप के जरिए चालान कटते ही डाटा यातायात पुलिस के सर्वर में अपडेट हो जाएगा। इसमें पुलिस अधिकारियों को भी पता चल जाएगा कि कितने पुलिसकर्मियों ने कितने, कहां और किस वाहन के कौन सा नियम तोड़ने पर चालान किए हैं। महानगर के प्रत्येक थानों पर तैनात उपनिरीक्षकों को यातायात कार्यालय में ट्रेनिंग भी दी जा चुकी है। चालान अधिकारी की भूमिका और किस तरह चालान काटा जाए आदि जानकारी दी गई। 5 सितंबर से शुरू हुई सुविधा के तहत अब तक 2200 चालान कर एक लाख अस्सी हजार वसूल किया गया है।
ऐसे होगा ई-चालान
चेकिंग के दौरान गाड़ी के चालक से कोई भी कागजात नहीं लिए जाएंगे। सिर्फ गाड़ी का नंबर ई-चालान एप में भरा जाएगा। गाड़ी का नंबर डालते ही वाहन की पूरी जानकारी जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर, चेचिस नंबर, इंजन नंबर, इंश्योरेंस आदि की जानकारी आ जाएगी। इसके बाद चालक की गलती और कमी एप में भरी जाएगी। जिस जुर्म में चालान किया जा रहा है, उसका निर्र्धारित जुर्माना जुड़ जा रहा है। जुर्माना न भरने वालों को पहले मैसेज फिर घर चालान भेजा जाएगा।
जुर्माना जमा न करने पर चालान जाएगा कोर्ट
ई-चालान होने के बाद अगर वाहन स्वामी उसका शमन शुल्क जमा करने नहीं पहुंचे तो यही चालान न्यायालय भेजा जाएगा। जहां से नोटिस व वारंट भी जारी हो सकता है और फिर वाहन चालक को भारी जुर्माना अदा करना पड़ सकता है। रविवार को अब तक कई वाहन मालिकों ने निर्धारित जुर्माने की रकम तत्काल जमा कर छुटकारा भी पा लिया है। फिलहाल, सभी जुर्माने की राशि यातायात कार्यालय मेें जमा हो रही है।
विज्ञापन

जिले में ई-चालान सिस्टम की शुरुआत हो गई है। इससे पुलिस को राहत और नियम तोड़ने वालों की आफत रहेगी। महानगर समेत अन्य थानोें में सुविधा शुरू कर दी गई है। व्यवस्था भी पूरी तरह पारदर्र्शी रहेगी।
ठाकुरदीन पाल, सीओ - यातायात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें