फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमिका को मिला अवॉर्ड

विज्ञापन
भूमिका सिंह - फोटो : REPORTERS
विज्ञापन
भूमिका को मिला प्राइड ऑफ इंडिया अवार्ड
विज्ञापन

झांसी। राष्ट्रीय बेटी दिवस पर महिला प्रशिक्षण संस्थान ने गाजियाबाद में नेशनल वुमेन समिट और प्राइड ऑफ इंडिया अवार्ड कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें शहर की भूमिका सिंह को प्राइड ऑफ इंडिया अवार्ड से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

महिला प्रशिक्षण संस्थान महिला सशक्तीकरण के लिए काम करता है। रविवार को संस्थान ने खेलकूद, आर्मी ऑफिसर, पुलिस कर्मचारी, शिक्षिका, डांस समेत अलग-अलग क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाने वाली महिलाओं का सम्मान किया। शहर की भूमिका सिंह को मॉडलिंग में कई राष्ट्रीय व अंतर राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने और समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्राइड ऑफ इंडिया अवार्ड से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नेशनल वुमेन समिट में सर्वप्रथम देश-विदेश में अपना नाम रोशन कर चुकीं चुनिंदा प्रभावशाली महिलाओं ने महिला सशक्तीकरण के लिए अहम मुद्दों पर अपनी बात रखी। इसके बाद विभिन्न राज्यों के प्रभावशाली व्यक्तियों को प्राइड ऑफ इंडिया अवार्ड से सम्मानित किया गया। संस्थान की समन्वयक शैली सेठ ने बताया कि अवार्ड के लिए देश भर से 3000 से भी अधिक आवेदन आए थे। इसमें से 80 लोगों को अवार्ड दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें