फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में महिला यात्री की जंजीर छीनी

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन में महिला यात्री के गले से जंजीर छीनी
विज्ञापन

झांसी। जीटी एक्सप्रेस में सफर कर रही महिला यात्री के गले से बदमाश सोने की जंजीर छीन ले गया। यह घटना ग्वालियर स्टेशन पर हुई। इसी तरह यशवंतपुर संपर्क क्रांति में सफर कर रही एक महिला यात्री का बैग चोरी हो गया। जीआरपी ने दोनों मामलों की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
आंध्र प्रदेश के ओगल क्षेत्र के अगौनिया निवासी वेंकेटेश्वर लू पत्नी आभा के साथ जीटी एक्सप्रेस के एस 13 कोच में सफर कर रहे थे। ट्रेन जब ग्वालियर रेलवे स्टेशन से आगे बढ़ रही थी, तभी एक बदमाश ने खिड़की से हाथ डालकर बर्थ नंबर छह पर बैठी आभा के गले पर झपट्टा मारा और सोने की जंजीर छीनकर भाग गया। महिला यात्री ने शोर मचाया, लेकिन तब तक ट्रेन गति पकड़ चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह नई दिल्ली के विजय विहार निवासी लक्ष्मी नारायण की पत्नी रंजना 12629 यशवंतपुर निजामुद्दीन संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के एस 8 कोच में सफर कर रही थी। चलती ट्रेन में उनका बैग चोरी हो गया। बैग में तीन हजार रुपये नकद, एटीएम, आधार कार्ड, पैन कार्ड, कपड़े आदि सामान रखा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें