फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे प्लेटफार्म पर बनेगा एक और पुल

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण करते डीआरएम संदीप माथुर व अन्य अधिकारी। - फोटो : REPORTERS
विज्ञापन
झांसी। रेलवे प्लेटफार्म पर एक और पैदल उपगामी पुल (फुट ओवरब्रिज) दिल्ली एंड की तरफ बनना है। इस पुल को पैसेंजर हॉल के पास बने ब्रिज की तरह ही बड़ा बनाया जाएगा, ताकि एक साथ बड़ी संख्या में यात्री एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जा सकें। इस पुल पर एस्केलेटर व लिफ्ट भी लगेगी। शनिवार को मंडल रेल प्रबंधक संदीप माथुर ने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ स्टेशन का निरीक्षण कर प्रस्तावित पुल के लिए जगह देखी।
विज्ञापन

उन्होंने रेलवे स्टेशन पर चल रहे बदलाव कार्यों को देखा। अधीनस्थ अधिकारियों ने उनको बताया कि स्टेशन परिसर में पार्किंग को दूसरी जगह करने का काम चल रहा है। आरक्षण कार्यालय को भी दूसरी जगह स्थानांतरित किया जा रहा है। उन्होंने अनावश्यक बोर्डों को हटाने व लगेज स्कैनर को शीघ्र ठीक कराने के निर्देश दिए। प्लेटफार्म दो- तीन पर कोटा स्टोन के अव्यवस्थित कार्य पर नाराजगी व्यक्त की। प्लेटफार्म दो पर लगे एस्केलेटर पर बारिश का पानी भरते देख उस पर शीघ्र शेड बनाने को कहा। उनका कहना था कि एस्केलेटर में बारिश का पानी भर जाएगा तो उसे चलाना कैसे संभव होगा? ऐसे में तो यात्री सुविधा से वंचित रह जाएंगे। प्लेटफार्म एक पर सामान्य पुरुष व महिला प्रतीक्षालय के कार्य की प्रगति को देखा। दिव्यांग शौचालयों को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
इस मौके पर अपर मंडल रेल प्रबंधक संजय सिंह नेगी, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डा. जितेंद्र कुमार, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) राजेश श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर (समन्वय) निर्मोद कुमार, अमित गोयल, करुणेश श्रीवास्तव, एमपी कुशवाहा, स्टेशन डायरेक्टर अनुपम सक्सेना मौजूद रहे।
विज्ञापन

10 ट्रेनों से पकड़े 315 यात्री
झांसी। उरई रेलवे स्टेशन पर सीनियर डीसीएम डा. जितेंद्र कुमार के निर्देश व जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में दस ट्रेनों को चेक किया गया। चेकिंग के दौरान 315 यात्री बिना टिकट यात्रा करते पकड़े गए। पकड़े गए यात्रियों से 133435 रुपये जुर्माना वसूल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें