फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैंसी ड्रेस में बने ‘चाचा’, लगाए मेले-खूब खेले

Fri, 15 Nov 2019 03:11 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
विज्ञापन
बाल दिवस की धूम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती महानगर में धूमधाम से मनायी गई। स्कूल, कालेजों में जयंती पर बाल दिवस भी मनाया गया। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने चाचा नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।

विज्ञापन


फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इसके साथ ही विद्यार्थियों ने बाल मेला का भी आयोजन किया। इसमें चटपटे व्यंजनों के साथ ही मनोरंजक खेल भी प्रस्तुत किए।

श्री रघुराज प्रताप सिंह इंटर कालेज में बाल मेला लगा। इसमें विद्यार्थियों ने चटपटे बुंदेली व्यंजनों को पेश किया। द वुड्स हैरीटेज स्कूल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुई। इसमें बच्चों ने गांधी, नेहरू, कृष्ण, अब्दुल कलाम के स्वरूप धारण किए। प्रतियोगिता में राज कुशवाहा, अरव, समर्थ अग्रवाल, आदित्य, सृष्टि, वरुण, अनुष्का, पावनी बादल, जाह्नवी, अनुष्का चौधरी, वंशिका गुप्ता, रीना, इशान खान आदि विजयी रहे।
विज्ञापन


शिक्षक इंटर कालेज में प्रश्नोत्तरी, रंगोली प्रतियोगिता व बाल मेला लगा। प्रबंधक जानकी शरण वर्मा ने कहा कि चाचा नेहरू विश्व शांति के दूत थे। आरके मिशन स्कूल में जयंती पर हुए कार्यक्रम में बच्चों को जल संरक्षण पर जागरूक किया गया।

विद्यार्थियों ने बाल मेला में हिस्सा लिया। ज्ञान स्थली पब्लिक इंटर कालेज में बाल मेला लगा। इसके साथ ही विद्यार्थियों ने चित्रकला, कबड्डी, खो खो प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। इन प्रबंधक डॉ. राकेश बिहारी, अर्चना गुप्ता व प्रधानाचार्या अनिल प्रभा द्विवेदी ने सभी को पुरस्कार दिए।

कुलदीप सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता हुई। इसके बाद विद्यार्थियों को किला का भ्रमण कराया गया। आर्य कन्या इंटर कालेज में विद्यार्थियों ने जनसंख्या नियंत्रण, स्वच्छ भारत आदि विषयों पर भाषण दिया।

एसबी इंटर कालेज, बुंदेलखंड साहित्य संगीत कला संस्थान, मानवता के लिए एक कदम, बुंदेलखंड जन शिक्षा सामाजिक उत्थान समिति समाज, रेलवे चाइल्ड लाइन ने भी कार्यक्रम आयोजित कर बाल दिवस मनाया। सनशाइन क्लब की वंदना भटनागर, अर्चना बिंदल, ममता अग्रवाल, रीता सेठ, निशा श्रीवास्तव ने जरूरत मंद बच्चों को उपहार दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें