फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: एमएलसी चुनाव में समाजवादी प्रत्याशी की जीत पर जश्न, पटाखे छोड़े

Thu, 29 Oct 2026 02:02 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीपुर। झांसी- प्रयागराज खंड स्नातक एमएलसी चुनाव में समाजवादी पार्टी प्रत्याशी की जीत पर सपाइयों ने खुशी मना कर मिठाइयां बांटी तथा पटाखे छोड़ें। गौरतलब है कि एमएलसी चुनाव में समाजवादी पार्टी प्रत्याशी डॉक्टर मानसिंह यादव ने ऐतिहासिक जीत हासिल की।
विज्ञापन

उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी को हराया। इस जीत पर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने बसस्टैंड के आगे ढोल नगाड़ों के साथ जश्न मनाया। मिठाइयां बांटी तथा पटाखे छोड़े। एमएलसी चुनाव में समाजवादी पार्टी ने पांच सीटों पर शानदार जीत हासिल की है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह जीत आगामी विधानसभा चुनाव के लिए शुभ संकेत है तथा यह जीत मतदाताओं की जीत है। उन्होंने कहा कि लोग भाजपा के कुशासन से ऊब चुके हैं। स्नातक एमएलसी चुनाव बुद्धिजीवी मतदाताओं का वोट माना जाता है। सपाइयों ने कहा कि आगामी विधानसभा के चुनाव में समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत में सरकार बनाएगी। इस अवसर पर रफीक खां मंसूरी, हरनारायण सिंह यादव, प्रेम नारायण श्रीवास जिला सचिव, पुष्पेंद्र सिंह यादव, जान मोहम्मद, इरफान खान मेंबर, ईसुफ खान, ऋतिक श्रीवास घनश्याम दास आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें