फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में दंपती ने खाया जहर, पति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊरानीपुर (झांसी)। मऊरानीपुर नगर के मोहल्ला पुरानी बैलाई निवासी किसान नवल किशोर कुशवाहा (45) और उसकी पत्नी मीना (38) ने खेत में शुक्रवार की रात को जहर खा लिया। शनिवार की सुबह उनकी पुत्रवधू पुष्पा खाना लेकर खेत पहुंची तो दोनों को पड़ा देखकर घबरा गई। उसने तुरंत ही परिजनों को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद पुलिस दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गई। जहां पर डॉक्टरों ने नवल को मृत घोषित कर दिया जबकि मीना को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि दोनों में अक्सर लड़ाई होती रहती थी। उसकी वजह से जहर खाया है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला पुरानी बैलाई निवासी 45 वर्षीय किसान नवल किशोर कुशवाहा शुक्रवार की रात को घर से खाना खाकर अपनी पत्नी मीना के साथ ग्राम कंजा पहाड़ी स्थित खेत में फसल की रखवाली करने के लिए चला गया। शनिवार को सुबह नवल किशोर की पुत्रवधू पुष्पा खाना लेकर खेत गई तो दोनों को अचेत अवस्था में पड़ा देखा। इस पर उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग भी आ गए। उसने परिजनों को भी सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने देखने के बाद नवल किशोर को मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद मीना को मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। पुलिस ने किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों ने बताया कि नवल किशोर की पहली पत्नी की 11 साल पहले मौत हो गई थी। उससे दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। एक पुत्र और दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है। कुछ साल पहले से मीना उसके साथ पत्नी के रूप में रहने लगी। उससे कोई बच्चा नहीं है। परिजनों का कहना है कि घर में दोनों में काफी झगड़ा होता था। इससे नवल किशोर काफी तनाव में रहते थे। पारिवारिक कलह में ही दोनों ने जहर खाया है। महिला की हालत ठीक होने के बाद उसके बयान से ही स्थिति साफ हो सकेगी। पुलिस ने किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। अब घटना की जांच के बाद ही आगे की जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें