मधुमक्खियों के हमले में पुलिस घायल।
- फोटो : अमर उजाला
झांसी के चिरगांव में शराब कारोबारी के शव का मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार करते समय मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। इस हमले में सीओ, इंस्पेक्टर समेत 35 लोग घायल हो गए। सभी का सरकारी अस्पताल में उपचार कराया गया है।
शुक्रवार सुबह थाना चिरगांव अंतर्गत पहाड़ी चुंगी निवासी मंशाराम शिवहरे का शव बेतवा नहर में मिला था। शुक्रवार देर रात पोस्टमार्टम हो सका। रात अधिक होने के चलते परिजनों ने रात में अंतिम संस्कार नहीं किया। शनिवार सुबह परिजन लोगों के साथ अंतिम संस्कार करने मुक्तिधाम पहुंचे। उनके साथ भारी पुलिस बल तैनात था।
चिता में आग लगाते ही तेजी के साथ धुआं उठा। पेड़ पर लगे छत्तों से मधुमक्खियों ने बाहर निकलकर कर हमला बोल दिया। हमले में सीओ गरौठा अभिषेक राहुल, एक इंस्पेक्टर समेत तीस से अधिक लोगों को डंक मार दिया।