फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: नगर में घूम रहे गोवंश, आए दिन लोग हो रहे चुटहिल

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊरानीपुर। नगर में गोवंश घूम रहे हैं जो आए दिन लोगों को चुटहिल करते हैं, शिकायत के बाद भी इनको गोशालाओं में नहीं भिजवाया जा रहा है। उपजिलाधिकारी के आदेश के बाद भी नगर पालिका प्रशासन नगर में विचरण कर रहे गोवंशों को गोशाला में नहीं रखते हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका की एक वृहद गोशाला में हजारों गोवंश रखे जा सकते हैं लेकिन गोशाला में मात्र एक हजार गोवंश हैं। नगर में घूम रहे गोवंशों को लेकर उपजिलाधिकारी अजय यादव ने अधिशासी अधिकारी को साथ लेकर एवं वाहन मंगवाकर कुछ गोवंशों को गोशाला में एक सप्ताह पूर्व भेजा था। साथ ही उन्होंने गोशाला में गोवंश रखने के निर्देश दिए थे, लेकिन नगर पालिका अधिशासी अधिकारी ने उपजिलाधिकारी के निर्देशों को ठंडे बस्ते में डाल दिया। जिस कारण नगर के हर गली-मोहल्लों में मुख्य रास्तों पर सरकारी अस्पताल में चारों ओर गोवंश नजर आते हैं। अधिशासी अधिकारी सर्वेश कुमार ने बताया कि गोशाला में एक हजार गोवंश रख सकते हैं, लेकिन एक हजार से अधिक संख्या गोशाला में है। इससे अधिक गोवंश रखना संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें