फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: आग से नकदी और गृहस्थी का सामान राख

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तालबेहट। बुधवार रात कोतवाली अंतर्गत ग्राम रामपुर के मजरा हंसारी में खेत पर बने मकान में आग लगने से गृहस्थी का सामान और नकदी जलकर राख हो गई। बकरी के पांच बच्चे भी जलकर मर गए।
विज्ञापन

रामलाल कुशवाहा खेत पर बने मकान में परिवार सहित रहता है। उसकी पत्नी कुछ दिन पहले अपने मायके ग्राम गढ़िया गई थी। रामलाल मकान के बाहर खेत में लगी मोटर और बकरी की रखवाली के लिए बाहर सो गया। वहीं उसने अपने व बकरी के पांच बच्चों को सुला दिया था। रात करीब 11 बजे अचानक कमरे से धुआं उठा और बकरी के बच्चे चिल्लाने लगे तो रामलाल और उसके बच्चे जाग गए। आसपास के लोगों के सहयोग से उसने कमरा खोलकर बच्चे को बाहर निकाला, लेकिन तब तक गृहस्थी का सामान जल चुका था। बकरी के पांच बच्चे भी मर गए। हादसे में रामलाल और उसका पुत्र मनोज भी मामूली रूप से झुलस गया। उन्हें रात में सीएचसी लाकर उपचार कराया गया।
विज्ञापन

000000
लेखपाल को मौके पर भेजा था। रिपोर्ट आने पर नुकसान का पता चलेगा।- भूपेंद्र सिंह, एसडीएम तालबेहट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें