फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सड़क हादसे में 2 की मौत के मामले में मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
टोड़ीफतेहपुर। ग्राम बलूपुरा में शादी समारोह में हुए सड़क हादसे में एक महिला व युवती की मौत के मामले में पुलिस ने सोमवार को अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

ग्राम जेवर थाना चंदेरा, जिला टीकमगढ़ (मध्य प्रदेश) निवासी अर्जुन अहिरवार ने सोमवार को पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनकी पत्नी गीता देवी (35) 17 जून को अपनी भांजी नंदनी की शादी में शामिल होने बलूपुरा आई थीं। रात लगभग 7.45 बजे वह रोशनी (19) व भारती (22) के साथ मटियाना पूजन कार्यक्रम में शामिल होने गई थीं। कार्यक्रम में तीनों अन्य महिलाओं के साथ सड़क किनारे बैठी थीं।
इसी दौरान टोड़ीफतेहपुर की ओर से आ रही बाइक के अज्ञात चालक ने महिलाओं को टक्कर मार दी। हादसे में गीता देवी, रोशनी और भारती गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसराय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने गीता को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल रोशनी को मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी भी मृत्यु हो गई। घायल भारती का उपचार जारी है। पुलिस ने अर्जुन की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें