फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: आत्महत्या के लिए उकसाने पर महिला समेत चार पर मामला दर्ज, दो माह पहले हुई थी बिजलीकर्मी की मौत

Thu, 23 Jul 2026 02:25 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

बिजली वितरण खंड विभाग में सहायक के पद पर तैनात मुकेश कुमार का शव 9 मई को सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के हाईडि्रल कालोनी स्थित मंदिर के पास पड़ा मिला था।
विज्ञापन
थाना सीपरी बाजार, झांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजली कर्मी की आत्महत्या मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मृतक के भाई ने महिला समेत चार लोगों के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन


सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के प्रेमगंज में रहने वाले सुनील कुमार इटौलिया ने पुलिस से शिकायत की है कि 9 मई को उसके भाई मुकेश कुमार का शव हाईडि्रल कालोनी स्थित मंदिर के पास पड़ा मिला था। वह बिजली वितरण खंड विभाग में सहायक के पद पर तैनात थे। भाई की पत्नी पिछले 22 साल से अलग रहती थी। इस कारण उन्होंने माताटीला हाईडि्रल कालोनी में सरकारी आवास आवंटित करा रखा था। जालौन पोस्टिंग होने पर वहां काम करने जाते थे। ऐसे में खाली आवास को देखकर महिला अरुणा ने एक कमरे की मांग की। भाई मुकेश ने कमरा दिया तो कुछ ही दिन में महिला के बेटा, बेटी पूनम व दामाद ऋषि भी साथ में रहने लगे। इसकी जानकारी भाई ने मरने से पहले तीन मई को दोपहर डेढ़ बजे भांडेरी गेट में रहने वाली मां के पास आकर बताई थी। चार घंटे मां के साथ रहे भाई ने यह भी बताया था कि महिला अब मकान खाली नहीं कर रही है और उसे बिजली कर्मी दयाराम गुप्ता सह दिए हुए है। वह सभी उसके साथ मारपीट करते हैं और जबरदस्ती कई कोरे कागजों और स्टांप पर हस्ताक्षर करवा लिए हैं। मृतक ने संदेह जताया था कि उक्त लोग उसकी हत्या कर मेरी नौकरी और फंड ले सकते हैं। मरते समय भाई के पास से मिले सुसाइड नोट में उन्होंने मौत के लिए उक्त लोगों को जिम्मेदार ठहराया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि मामला दो माह पुराना है। मृतक के भाई की तहरीर पर मामला दर्ज कर घटना की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें