फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: दोहरी छात्रवृत्ति लेना चाह रहे छात्रों का मामला जांच में पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। पिछड़ा वर्ग की योजना के तहत दोहरी छात्रवृत्ति का लाभ लेना चाह रहे छात्रों का मामला ऑनलाइन जांच में पकड़ा गया। ऐसे में शासन ने इन छात्रों का शैक्षिक छात्रवृत्ति का आवेदन निरस्त कर दिया है। अब छात्र विभाग के चक्कर काट रहे हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि अब इनकी छात्रवृत्ति नहीं आएगी, क्योंकि एक साथ दो स्कॉलरशिप नहीं ली जा सकती हैं।
विज्ञापन

पिछड़ा वर्ग आयोग की ओ लेवल कंप्यूटर ट्रेनिंग योजना के तहत छात्र-छात्राओं को 15 हजार रुपये छात्रवृत्ति मिलती है। जनपद में कुछ ऐसे छात्र थे, जिन्होंने इस योजना का लाभ लेने के बावजूद शैक्षिक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर दिया। ऑनलाइन जांच के दौरान शासन स्तर पर ये मामला पकड़ में आ गया। ऐसे में उनका शैक्षिक छात्रवृत्ति का आवेदन निरस्त कर दिया गया। जब छात्रों की छात्रवृत्ति नहीं आई तो वो परेशान हो गए। उन्होंने विभाग पहुंचकर छात्रवृत्ति न आने की जानकारी दी। विभागीय कर्मचारियों द्वारा पड़ताल की गई तो पूरा मामला सामने आ गया। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी आरडी यादव का कहना है कि नियमानुसार एक साथ दो छात्रवृत्ति नहीं ली जा सकती हैं। इसलिए जो विद्यार्थी ओ लेवल कंप्यूटर ट्रेनिंग की छात्रवृत्ति ले चुके हैं, उन्हें शैक्षिक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन नहीं करना चाहिए था। जांच के दौरान पांच-छह छात्रों का मामला पकड़ में आया। इसलिए इनका शैक्षिक छात्रवृत्ति का आवेदन निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें