फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: साजोनी पौधशाला में तोड़फोड़ करने पर छह नामजद समेत 50 पर मुकदमा

Sun, 05 May 2024 02:35 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मोंठ वन रेंज स्थित साजोनी पौधशाला में तोड़फोड़ कर तकरीबन डेढ़ लाख पौधे नष्ट करने पर वन विभाग ने छह नामजद सहित 50 अज्ञात के खिलाफ वन अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मंगलवार रात को साजोनी से सटे हुए जंगलों में भीषण आग लग गई थी। वन विभाग के कर्मचारी आग को बुझाने में व्यस्त थे। इस पर ग्रामीणों ने वन विभाग की साजोनी पौधशाला में घुसकर तोड़फोड़ करते हुए पौधे तहस नहस कर दिए थे। विरोध करने पर वन कर्मियों को धमकाया था। पौधशाला में तोड़फोड़ में वन विभाग के अफसरों ने दस लाख के नुकसान का आकलन किया था। साथ ही थाना समथर पर शिकायती पत्र दिया था। शिकायती पत्र के आधार पर थाना समथर में गांव साजोनी निवासी चेतराम, भारत सिंह, धनसिंह, बैजनाथ, कुंवर पाल, माखन सिंह सहित 50 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्रभागीय वन अधिकारी जेबी शेंडे ने बताया साजोनी पौधशाला में तोड़फोड़ करने और वन कर्मियों को धमकाने पर छह नामजद सहित 50 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें