फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष के विरुद्ध मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बबीना। न्यायालय के आदेश पर छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पर कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और रुपये मांगने पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने के आरोप में बबीना थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


बबीना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रसीना निवासी दशरथ बरार ने बबीना थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि इमामबाड़ा निवासी छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष भारत सिंह यादव पुत्र स्व. आजाद सिंह ने उसकी सास से 25 लाख रुपये में भूमि बेचने का अनुबंध किया था। आरोप लगाया कि विपक्षी ने जमीन के कूटरचित ढंग से दस्तावेज तैयार किए। सास के फर्जी हस्ताक्षर बना लिए। बकाया धनराशि का लेनदेन खत्म दिखा दिया। उसने बाकी 8 लाख रुपये भारत सिंह से मांगे तो गाली गलौज की गई। जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल कर जान से मारने की धमकी दी गई। थाना पुलिस ने एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच क्षेत्राधिकार सदर को सौंप दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें