फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: कलेक्ट्रेट में ट्रैक्टर लेकर पंहुचने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री समेत 50 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा

Fri, 27 Dec 2024 03:01 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

कलेक्ट्रेट में कई ट्रैक्टर समेत सैकड़ों लोगों को लेकर प्रदर्शन के लिए पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य समेत 50 अज्ञात के खिलाफ नवाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
एसओजी ने तीन संदिग्ध पकड़े (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कलेक्ट्रेट में कई ट्रैक्टर समेत सैकड़ों लोगों को लेकर प्रदर्शन के लिए पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य समेत 50 अज्ञात के खिलाफ नवाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कलेक्ट्रेट सुरक्षा में तैनात बरुआसागर निवासी होमगार्ड हर प्रसाद की तहरीर पर नवाबाद पुलिस ने यह रिपोर्ट दर्ज की।

विज्ञापन


होमगार्ड हर प्रसाद ने पुलिस को बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन बिना नंबर प्लेट के चार- पांच ट्रैक्टर के साथ कलेक्ट्रेट में पहुंचे। जब उसने उनको रोकने की कोशिश की तब पूर्व मंत्री एवं उनके समर्थकों ने उसके साथ धक्का मुक्की की। धमकाते हुए ट्रैक्टर को लेकर अंदर पहुंच गए। ट्रैक्टर पहुंचने से वहां अफरातफरी मच गई।  नवाबाद पुलिस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री समेत अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें