फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पति-पत्नी ने की आत्महत्या, पेड़ से लटके मिले दोनों के शव; परिजनों में कोहराम

Fri, 27 Dec 2024 12:20 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पूंछ के सेसा गांव में पति-पत्नी ने खेत में जामुन के पेड़ में फंदा लगाकर जान दे दी। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने दोनों के शव को पेड़ से लटका देखकर शोर मचाया। सूचना पर पूंछ पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। अभी तक उनके सुसाइड की वजह मालूम नहीं चल सकी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


सेसा गांव निवासी शिव प्रकाश सिंह गुर्जर (58) पुत्र नाथू सिंह पत्नी रामूराजा (55) गांव में रहकर खेती किसानी करते थे। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि पति-पत्नी अकेले ही रहते थे। बेटा उनके बड़े भाई के पास रहता था। इन दिनों खेत में दोनों रहकर फसल की रखवाली करते थे। शुक्रवार सुबह जब ग्रामीण खेत में गए तब शिव प्रकाश एवं रामूराजा का शव एक पेड़ पर फंदे से लटका हुआ था। 

थाना प्रभारी जेपी पाल के मुताबिक प्रारंभिक छानबीन में दोनों के सुसाइड करने की बात सामने आई है। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से उनके मौत की सही वजह मालूम चल सकेगी। दंपती के सुसाइड करने की बात मालूम चलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें