फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान! स्टेशन पर देख रही है ‘तीसरी आंख’

Sat, 19 Dec 2015 12:42 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। सावधान! अगर आपने स्टेशन पर कोई हरकत की तो आप फंस सकते हैं। रेलवे स्टेशन पर हाई क्वालिटी के कैमरे लगाए जा रहे हैं। 54 में से 28 को चालू भी कर दिया है। कैमरों में अराजक तत्वों की गतिविधियां व कर्मचारी की निरंकुशता कैद होने लगी है। इन कैमरों के लिए नया कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है, जिसका जल्द ही उद्घाटन होगा।
विज्ञापन


अभी स्टेशन पर बारह कैमरे लगे हैं, जो सार्थकता को पूरा नहीं कर पा रहे हैं। इस स्थिति को देखते हुए हाई क्वालिटी के कैमरे लगाए जा रहे हैं। इंटीग्रेटिड सिक्योरिटी सिस्टम योजना के अंतर्गत नई दिल्ली की टीएएस-एसीटी सिस्टम लिमिटेड कंपनी ने रेलवे परिसर, पार्सल, बुकिंग हाल, आरक्षण हाल, सभी प्लेटफार्म, मुख्य द्वार, मुख्य हाल, वेतन कार्यालय आदि पर कैमरे लगाने का काम पूरा कर लिया है।

28 कैमरों को चालू कर दिया गया है। इन कैमरों की मदद से पटरियों को पार करने, गंदगी फैलाने वालों व प्लेटफार्म पर अपना सामान छोड़कर चले जाने वालों के अलावा आपराधिक गतिविधियां अंजाम देने वाले बदमाशों पर नजर रखी जा रही है। कंट्रोल रूम के शुरू होते ही इन कैमरों से स्टेशन की हर गतिविधि देखी जा सकेगी। कंट्रोल रूम में आरपीएफ तैनात रहेगी जो किसी घटना को होते देख या किसी संदिग्ध व्यक्ति को देख सक्रिय होगी।
विज्ञापन


इस योजना पर भी होगा काम
आने वाले समय में मुख्य दरवाजों पर मेटल डिटेक्टर, बैगेज स्कैनर (सामान जांचने वाली मशीन), रेलवे परिसर में आने वाली गाड़ियों को जांचने के लिए अंडर व्हीकल स्कैनिंग सिस्टम, लाइसेंस प्लेट रीडर (गाड़ियों के नंबर जांचने वाली मशीन) के अलावा परिसर में गाड़ियों के प्रवेश करने वाले स्थानों पर बूम बैरियर भी लगाए जाएंगे। मशीनों द्वारा ओके रिपोर्ट देने के बाद ही गाड़ी को परिसर में प्रवेश करने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें