झांसी जिले के थाना मोंठ के ग्राम भुजोंद में मून इंटरनेशनल स्कूल के पास एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई है। कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के मुताबिक, हादसे की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अखिलेश द्विवेदी ओर 112 डायल पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे में चार लोग घायल हुए हैं। जिन्हें एम्बुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोंठ भेजा गया।
घायलों के नाम भरत कुमार पुत्र अमृतलाल प्रजापति निवासी जीटी रोड थाना लेमिंगटन रोड मुंबई, जावेद पुत्र अख्तर ख़ान निवासी मुंबई सेंट्रल, अतहर पुत्र अकबर अली खान निवासी दाउद बार लकड़ा बाज़ार मुंबई, जमील खान पुत्र अब्दुल गब्पार है। अतहर अली को झांसी रेफर किया गया है।